Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर 2’, रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया था। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिर भी फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। आइए जानते हैं बुधवार को इस फिल्म के अलावा ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर 2’ का अब तक का कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला था। एक हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बुधवार को इसने 20.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसकी कमाई 27.75 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह से इस फिल्म ने 14 दिनों में कुल 920.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये बताया जाता है।
दारा सिंह से लेकर तेजा सज्जा और दानिश अख्तर तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया हनुमान का किरदार

‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ को छोड़ पीछे

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। भारत में ‘पुष्पा 2’ ने 830.10 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत के साथ ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। 14 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1466.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ सकती है।

‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने बुधवार यानी सातवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 22.24 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज हुई थी। वर्ल्डवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *