Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
मध्य प्रदेश

काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा

भोपाल| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 31 मार्च को वाराणसी पहुंचे। उनकी यह यात्रा मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सहयोग को मजबूत करने और विकास की नई इबारत लिखने के उद्देश्य से हुई। वाराणसी पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश यादव सहित वाराणसी के जनप्रतिनिधि और जिला अधिकारी भी मौजूद थे। सीएम डॉ. यादव ने आते ही बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में भीड़ प्रबंधन, तीर्थयात्री प्रबंधन प्रणाली और इंफ्रास्ट्रक्चर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने क्राउड फ्लो डिजाइन और मंदिर प्रबंधन से जुड़ी विशेष प्रस्तुतियां भी देखीं। मंदिर परिसर में उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें मंदिर के सफल संचालन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली गईं। यह पूरा अवलोकन इस विचार के साथ किया गया कि किस तरह उत्तर प्रदेश के अनुभवों का लाभ मध्यप्रदेश अपने धा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *