Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेल

जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को खेला गया मैच एकतरफा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, यह मुकाबला कुछ खिलाड़ियों के लिए बेहद भावुक पल लेकर आया। रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन उन खिलाड़ियों में शामिल रहे। मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब जडेजा रोते हुए दिखाई दिए और उनकी सीएसके के साथ सारी यादें…सारी भावनाएं उमड़ पड़ीं। जड्डू आंखों में आंसू दिख रहे थे और फिर उन्होंने आंखें फेर लीं। यह न सिर्फ राजस्थान के फैंस के लिए, बल्कि सीएसके के फैंस के लिए भी भावुक कर देने वाला पल था।

आरआर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

दरअसल, मैच के दौरान चेन्नई की युवा टीम लड़खड़ा गई। आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ था, जब टीम में न तो महेंद्र सिंह धोनी और न ही सुरेश रैना थे। ‘उम्रदराज खिलाड़ियों की टीम’ कही जाने वाली सीएसके टीम की इस सीजन औसत उम्र 27 साल है। राजस्थान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरआर के तेज गेंदबाजों ने कवर्स से ढकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *