ईरान को फिर बनाएंगे महान, अमेरिका को बनाना है एक रणनीतिक साझेदार
वॉशिंगटन। ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रज़ा पहलवी ने रविवार को अमेरिका के डलास में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस सम्मेलन में ईरानी शासन को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। उन्होंने ईरान की जनता के बलिदान को याद करते हुए इस्लामिक रिपब्लिक के अंत और एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और समृद्ध ईरान को फिर से खड़ा करने का रोडमैप दुनिया के सामने रखा। उन्होंने अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रणनीतियों और अमेरिकी सैन्य अभियानों मिडनाइट हैमर व एपिक फ्यूरी की तारीफ की, जिसमें खामेनेई के मारे जाने और परमाणु स्थलों के नष्ट होने की बात कही। पहलवी ने साफ कहा कि वह ईरान में लोकतंत्र की ओर स्थापना का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं और उनका लक्ष्य ईरान को अमेरिका का एक रणनीतिक साझेदार बनाना है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रजा शाह पहलवी ने कहा कि आज मैं अपने उन साथियों की याद के साथ बात शुरु करता हूं जिन्होंने न केवल अपनी आजादी के लिए बल्कि ईरान को इस दुष्ट और भ्रष्ट शासन से मुक्त कराने के लिए लड़ाई लड़ी, खून बहाया और जानें दी। वे दुनिया की आजादी, शांति और सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। पहलवी ने एक ऐसे ईरान की कल्पना की जो आतंकवाद के बजाय स्वतंत्रता का निर्यात करे। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र ईरान 21वीं सदी का सबसे बड़ा अनछुआ आर्थिक अवसर है। 9.3 करोड़ की शिक्षित और उद्यमी आबादी के साथ, अमेरिका-ईरान की रणनीतिक साझेदारी अगले दशक में अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए 1 ट्रिलि
