ट्रैफिक सुरक्षा में नई तकनीक: इंदौर पुलिस को मिले हाईटेक टायर किलर और बैरियर, लाइव ट्रेनिंग
इंदौर ट्रैफिक पुलिस अब और भी हाईटेक हो गई है। दरअसल शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस जवानों ने शनिवार को विजय नगर चौराहे पर मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर और टायर किलर जैसे नए इक्विपमेंट्स का लाइव डेमो लिया। इस खास ट्रेनिंग सत्र में जवानों को सिखाया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तेज रफ्तार या भारी गाड़ियों को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से कैसे रोका जाए, खासकर जब वे पुलिस के रोकने पर भी न रुकें। डीसीपी (ट्रैफिक प्रभारी) राजेश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में यह प्रशिक्षण हुआ, जो आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दरअसल हाल ही में ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में ये अत्याधुनिक उपकरण शामिल किए गए हैं। अब जवानों को इनके इस्तेमाल में एक्सपर्ट किया जा रहा है ताकि वे गंभीर परिस्थितियों में तुरंत और सटीक कार्रवाई कर सकें। बता दें
