Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

Dina Pathak ने बेटी से बोला था बड़ा झूठ, अब हुआ खुलासा

सुप्रिया पाठक फिल्मों में अपने दमदार किरदार के लिए जानी जाती हैं। एक फिल्मी घराने से आने वाली सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर बी-टाउन के पसंदीदा कपल में से एक हैं। हालांकि, उनकी शादी इतना आसान नहीं थी। इसको लेकर सुप्रिया और पंकज कई बार बात कर चुके हैं। अब एक बार फिर सुप्रिया पाठक ने अपनी शादी को लेकर बताया कि शुरुआत में उनकी मां दीना पाठक उनके इस रिश्ते के खिलाफ थीं। सुप्रिया को अपनी मां के विरोध का भी सामना करना पड़ा था।

मेरी मां को पंकज पसंद नहीं थे

हॉटरफ्लाई के साथ एक हालिया बातचीत में सुप्रिया पाठक ने मां बेटी के रिश्ते को लेकर बात की। इसी दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां दीना पाठक को जब उनके और पंकज कपूर के रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्हें ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।अभिनेत्री ने कहा कि मेरी मां को पंकज पसंद नहीं थे। मेरी मां को मैं भी पसंद नहीं थी। मेरी मां को लगता ही नहीं था कि यह रिश्ता टिक पाएगा। खैर, अब 38 साल हो गए हैं, लेकिन अगर वो जिंदा होतीं तो आज भी कहतीं कि ‘ये तेरे को छोड़कर चला जाएगा’। मुझे सच में नहीं पता कि वो ऐसा क्यों कहती थीं?

मां ने पंकज को लेकर बोला था झूठ

सुप्रिया ने आगे ये भी बताया कि मेरी मां ने झूठ का सहारा लेकर तक हमें अलग करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुझे यह समझाने के लिए हर संभव प्रयास किया कि पंकज मेरे लिए सही व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कथित तौर पर उसके बारे में छानबीन की और पता लगाया कि ‘अरे, वह बहुत शराब पीता है’।जबकि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी शराब का एक घूंट भी नहीं पिया। लेकिन उन्होंने छानबीन करके यह पता लगाया। इसलिए वह इस विषय को उठाती रहतीं या कहतीं कि ‘देखो, वह ऐसा करता है, देखो, वह वैसा करता है’। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।

जब टूट गया सुप्रिया का सब्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *