करीब ₹1770 करोड़ की नेटवर्थ के साथ सफल बिजनेसवुमन
आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी 16000+ करोड़ रुपये में बिक गई है। इस डील के बाद अनन्या बिड़ला अचानक चर्चा में आ गई हैं। वह देश के दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला की बहन हैं। हालांकि, 31 साल अनन्या सिर्फ एक बिजनेस फैमिली की सदस्य नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने वाली युवा उद्यमी और गायिका हैं।
क्यों चर्चा में आईं अनन्या बिड़ला?
अनन्या का नाम तब चर्चा में आया जब वह सोमवार को गुजरात टाइटंस के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रेजेंटिंग पार्टनर के तौर पर पहुंचीं। बिड़ला स्टेट्स का नाम गुजरात की जर्सी पर फ्रंट में लिखा होगा। इस कार्यक्रम में वह शुभमन गिल के साथ सोफे पर बैठी नजर आईं थीं। इसके बाद लोगों ने मीम बनाना शुरू किया और अनन्या को गुजरात की मालकिन बताने लगे। हालांकि, अनन्या ने उस मीम को शेयर कर और फिर जवाब देकर मामला साफ किया।इसके बाद मंगलवार को आरसीबी को यूएसएल से आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 1.78 बिलियन यूएस डॉलर (भारतीय रुपये में करीब 16000+ करोड़) में खरीदा। यानी आरसीबी का स्वामित्व अब आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम, जिसमें द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी शामिल है, के पास चला गया है। ऐसा होते ही पहले तो आर्यमान और फिर अनन्या चर्चा में आईं। अनन्या ने आर्यमान को आरसीबी चेयरमैन बनने पर बधाई दी और फैंस का आभार जताया। अब जानते हैं कि अनन्या बिड़ला कौन हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है…
पढ़ाई और शुरुआती जीवन
1994 में मुंबई में जन्मीं अनन्या बिड़ला ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफॉर्ड से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। कम उम्र से ही उनमें बिजनेस और क्रिएटिव फील्ड्स में रुचि दिखने लगी थी, जिसने उनके करियर की मजबूत नींव रखी। अनन्या की मां नीरजा बिड़ला ने भी हमेशा उनका साथ दिया। अनन्या अपनी बहन अद्वेतेशा से भी खूब प्यार करती हैं।
बिड़ला परिवार: बाएं से- अद्वेतेशा, कुमार मंगलम, नीरजा, अनन्या और आर्यमान
17 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस
