Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में ही 400 करोड़ के आंकड़े को भारत में पार कर दिया। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। यही कारण है कि ‘धुरंधर 2’ धुआंधार तरीके से रिकॉर्ड्स बनाती जा रही है। जानते हैं अब तक कितना हुआ ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और अब तक किन-किन कीर्तिमानों को स्थापित कर चुकी है रणवीर सिंह की फिल्म?

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड्स

‘धुरंधर 2’ लगातार नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इस क्रम में फिल्म पेड प्रिव्यू में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म से लेकर सबसे बड़े ओपनिंग डे, सबसे बड़े शनिवार, सबसे बड़े रविवार और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना चुकी है।

‘धुरधर: द रिवेंज’ ने ओपनिंगक वीकेंड यानी शुरुआती चार दिनों में ही 761 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।

‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *