मुनीर बोले-ईरान से इतनी मोहब्बत है तो वहीं चले जाओ, भड़के शिया उलेमाओं ने जताई आपत्ति
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर पाकिस्तान के शिया मुस्लिमों को नफरत की नजर से देखते हैं। इसकी बानगी एक हाई-प्रोफाइल इफ्तार बैठक में देखी गई। जहां जनरल मुनीर ने कहा कि जिन्हे ईरान में गहरी मोहब्बत है वे पाकिस्तान छोड़कर ईरान चलें जाएं, ये उनकी बेहतरी के लिए अच्छा होगा। इस शिया उलेमा भड़क गए और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लगता है पाकिस्तान में जिया उल हक का दौर आ गया है।
सैयद जवाद नकवी ने सेना प्रमुख के रवैये की तुलना पूर्व तानाशाह जनरल जिया-उल-हक के दौर से कर दी। उलेमा का आरोप है कि वर्तमान नेतृत्व जिया-उल-हक की तर्ज पर शिया समुदाय पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि सेना की रणनीतिक नीतियों और विदेशी ताकतों को सैन्य ठिकाने देने जैसे संवेदनशील मु
