हद से ज्यादा नुकसान हो रहा, जंग बंद हो’, थरूर का बयान
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष से हो रहा नुकसान अब स्वीकार्य सीमा से बाहर जा चुका है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। थरूर ने साफ कहा कि यह युद्ध सिर्फ लड़ने वाले देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए थरूर ने कहा कि वह हमेशा से शांति के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है और अब समय आ गया है कि दोनों पक्ष अपने रुख में नरमी लाएं। उन्होंने भारत से भी अपील की कि वह इस युद्ध को खत्म कराने में बड़ी भूमिका निभाए।
भारत और दुनिया पर क्या असर?
थरूर ने कहा कि यह संघर्ष आम लोगों की जिंदगी को सीधे प्रभावित कर रहा है। उन्होंने बताया कि तेल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया इसके असर को महसूस कर
