परिवार में खुशियों का माहौल, हर तरफ से मिल रहीं बधाइयां
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्क्वॉश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमारे दिलों में दुआओं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी छोटी बहन, राहा पल्लीकल कार्तिक को देखकर बहुत खुश हैं। प्यार, दीपिका और दिनेश।’ दिनेश के इस पोस्ट पर विराट कोहली ने भी प्रतिक्रिया दी है और दिल का इमोजी बनाया है। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने भी बधाई दी है। बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी ने भी कमेंट किया है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी बधाई दे रहे हैं।
इस कपल ने 25 अगस्त, 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवा
