NIA की कार्रवाई: ड्रोन से हमला करने की साजिश में सात विदेशी नागरिक पकड़े गए
एनआईए ने भारत के खिलाफ आतंकी साजिश के मामले में एक अमरीकी और छह यूके्रनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाई और म्यांमार के विद्रोही गुटों के लिए ड्रोन सप्लाई करने का काम किया। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने कोर्ट में कहा है कि आरोपियों से पूछताछ करना बेहद आवश्यक है, ताकि उनके अन्य सहयोगियों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके। ये सभी आरोपी न केवल भारत में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे, बल्कि
