टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ में दादी का रोल निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का निधन हो गया
टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ में दादी का रोल निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का निधन हो गया है। वो 76 साल की थीं। नवनींद्र ने टीवी शोज के अलावा कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए थे।
उनके बेटे और फिल्ममेकर कानू बहल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर इस खबर की पुष्टि की है।
