Google Analytics Meta Pixel
देश

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई है। हिमाचल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों में सरकार ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की वेशभूषा साफ-सुथरी, सादगीपूर्ण और पेशेवर होनी चाहिए।

ऑर्डर में कहा गया कि कार्यस्थल पर अनुशासन, गरिमा और प्रोफेशनल छवि बनाए रखना जरूरी है। इन आदेशों के बाद पुरुष कर्मचारी ऑफिस में शर्ट-पैंट, ट्राउजर जैसे औपचारिक कपड़े पहन कर आएंगे। वहीं, महिला कर्मचारियों के लिए साड़ी, सूट-सलवार-कमीज, फॉर्मल ड्रेस निर्धारित की गई है।

जींस, टी-शर्ट और कैजुअल व पार्टी वियर से परहेज करने को कहा गया है। इन आदेशों की अवहेलना करने को गंभीर उल्लंघन माना जाएगा और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *