सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक है गुड़ी पड़वा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ऐतिहासिक महत्व की इस तिथि से ही विक्रम संवत हुआ आरंभ
राज्य सरकार द्वारा गुड़ी पड़वा पर अवकाश के साथ सभी जिलों में विशेष आयोजन की व्यवस्था
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पेशवाई टोपी पेश कर किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए मराठी भाषियों के समूहों ने भेंट की गुड़ी
मुख्यमंत्री ने मराठी कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं का किया सम्मान
