मनकामना मंदिर से लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं की बस गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत
काठमांडू,। नेपाल के पहाड़ी रास्तों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शनिवार शाम गोरखा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह दुखद घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु प्रसिद्ध मनकामना मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं को ले जा रही एक इलेक्ट्रिक माइक्रोबस साहिद लखन ग्रामीण नगरपालिका के कंतार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी।
गोरखा जिला पुलिस कार्यालय के उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार श्रेष्ठ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में सात अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए चितवन जिले के भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, माइक्रोबस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे, जिसके चलते हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई थी। गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी तुलसी बहादुर श्रेष्ठ
