Google Analytics Meta Pixel
देश

अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात आ रही फ्लाइंग टैक्सी, 1500 किमी तक भरेगी उड़ान

नई दिल्ली। तकनीक के विकास के साथ परिवहन के नए विकल्प सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है फ्लाइंग टैक्सी, जिसे भविष्य के शहरी परिवहन का अहम साधन माना जा रहा है। हाल ही में चीन में 10 यात्रियों को ले जाने में सक्षम एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी का परीक्षण किया है। वी5000 मॉडल की यह टैक्सी 5 टन माल की ढुलाई कर सकती है। यात्री वाली टैक्सी को स्काई ड्रैगन और माल ढुलाई वाली को मैट्रिक्स नाम दिया गया है। यह वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग मोड में हेलिकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उड़ान भरती है। इसके लिए लंबे रनवे की जरूरत नहीं होती। इन्हें इमारतों की छतों या छोटे हेलिपैड से भी उड़ाया जा सकता है। हाइब्रिड मॉडल 1500 किमी की दूरी तय करने में सक्षम है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के कई देश इस तकनीक पर काम कर रहे है। चीन, अमेरिका और यूरोप में इस दिशा में शोध और परीक्षण जारी है, जबकि भारत में भी शुरुआती स्तर पर काम शुरु हो रहा है। भारत में जल्द ही पहली स्वदेशी एयर टैक्सी सेवा शुरू होने की संभावना है।
आईआईटी मद्रास के सहयोग से एक कंपनी ने एक ई-विटोल विमान विकसित किया है, जिसे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रदर्शित किया गया था। 2027 में पहली एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की योजना है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *