2028 ओलंपिक में खेलने के लिए किन टीमों ने अब तक पक्की जगह बनाई?
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल कई मायनों में खास होंगे। इन खेलों में क्रिकेट भी शामिल किया गया है, जो 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी करेगा। इससे पहले क्रिकेट केवल 1900 पेरिस ओलंपिक में खेला गया था। लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट को टी20 फॉर्मेट में शामिल किया जाएगा और पुरुष तथा महिला दोनों वर्गों में मुकाबले होंगे। महिला और पुरुष दोनों श्रेणी में छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी। इसी वजह से क्वालिफिकेशन प्रक्रिया और टीमों की भागीदारी को लेकर काफी चर्चा हो रही है, खासकर इंग्लैंड की भागीदारी को लेकर।
ओलंपिक 2028 में क्रिकेट का फॉर्मेट
लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट का आयोजन 14 जुलाई से 29 जुलाई 2028 के बीच होने की संभावना है।
ओलंपिक में क्रिकेट की मुख्य बातें:
टी20 फॉर्मेट में मुकाबले पुरुष और महिला दोनों वर्गहर वर्ग में सिर्फ 6 टीमें कुल पदकों के लिए सीमित मु
