Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
विदेश

हवा में ईंधन भर रहा था अमेरिकी फाइटर विमान, तभी हो गया हादसे का शिकार, ईरान पर शक

वॉशिंगटन। मध्य पूर्व में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान के खिलाफ बढ़ते आक्रामक अभियानों के बीच अमेरिकी वायुसेना को एक बड़ा झटका लगा है। पश्चिमी इराक के हवाई क्षेत्र में अमेरिकी सेना का एक केसी-135 स्ट्रेटोटैंकर (ईंधन भरने वाला) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान हवा में ही दूसरे लड़ाकू विमानों की रिफ्यूलिंग कर रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया है कि दुर्घटना के तुरंत बाद बड़े पैमाने पर बचाव और खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं इस हादसे के लिए ईरान को शक की नजर देखा जा रहा है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के बयान के मुताबिक, इस मिशन में दो केसी-135 टैंकर विमान शामिल थे। ये विमान ईरान के खिलाफ जारी ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत लंबी दूरी के मिशन पर निकले लड़ाकू विमानों को ईंधन आपूर्ति करने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *