Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
विदेश

राष्ट्रपति ट्रंप का दावा बोले- हमले में घायल ईरान के नए सुप्रीम लीडर कोमा में गए, पैर भी कटा

वॉशिंगटन। ईरान में सत्ता परिवर्तन और जारी संघर्ष के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर वैश्विक स्तर पर कयासों का बाजार गर्म है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान संकेत दिया है कि मोजतबा खामेनेई जीवित तो हो सकते हैं, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, मोजतबा खामेनेई की हालत अत्यंत चिंताजनक है और वे वर्तमान में कोमा में हो सकते हैं। दावों के मुताबिक, उस हमले में उन्होंने अपना एक पैर खो दिया है और उनके आंतरिक अंगों, विशेषकर पेट या लीवर को भी गंभीर क्षति पहुंची है। अपुष्ट खबरों के अनुसार, तेहरान के सीना यूनिवर्सिटी अस्पताल को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है, जहां भारी सुरक्षा के बीच उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *