Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
विदेश

ईरान में धमाकों से हड़कंप: कई शहरों में विस्फोट, ट्रंप बोले- मिशन जल्द पूरा होगा

तेहरान: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का आज 11वां दिन है. इस युद्ध ने कमोबेश पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. खासकर कच्चे तेल और उड़ान को लेकर. अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. वहीं ईरान इजराइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना का अभियान जल्द खत्म करने के संकेत दिए हालांकि इस हफ्ते खत्म नहीं होगा. वहीं ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ईरान मसले पर फोन पर बात की. इजराइल ईरान के साथ लेबनान में भी एक बड़ा ऑपरेशन चला रहा है, जहाँ वह ईरान समर्थक हिज्बुल्लाह से लड़ रहा है. लेबनान में मरने वालों की संख्या 486 हो गई. ईरान ने सोमवार को इजराइल और खाड़ी देशों पर और हमले किए, इसके कुछ ही घंटों बाद ईरानी सरकारी टीवी ने कहा कि देश के दिवंगत सुप्रीम लीडर के बेटे और लंबे समय से दावेदार माने जाने वाले मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया. वहीं इजराइल और ईरान की तरफ से कोई नरमी के कोई संकेत नहीं हैं. इस बीच ईरान के सिक्योरिटी चीफ का कहना है कि जब तक युद्ध चलता रहेगा, होर्मुज स्ट्रेट असुरक्षित रहेगा. ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट को हिलाकर रख दिया है, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई. यूएस सेंट्रल कमांड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार देश के सुरक्षा ढांचे को खत्म क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *