Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि

पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. बुधेंद्र कुमार जैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार को चित्रकूट स्थित डॉ. जैन के निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने परिजन से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि डॉ. बी.के. जैन का निधन अत्यंत दुखद है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के माध्यम से नेत्र चिकित्सा को जनसेवा का व्यापक अभियान बनाया और लाखों जरूरतमंदों को आंखों की रोशनी बांटी। चित्रकूट की तपोभूमि पर पिछले 50 वर्षों से अधिक समय तक उन्होंने समाजसेवा, नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता और गरीब-असहायों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। उनका कार्य करुणा, समर्पण और मानवता की प्रेरक मिसाल है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल, उपाध्यक्ष प्रबल श्रीवास्तव, राजेश दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *