Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

सैयारा’ के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो

अहान पांडे ने पहली ही फिल्म से शानदार शुरुआत की। बीते साल आई ‘सैयारा’ ने जबर्दस्त कमाई की। अहान पांडे और अनीत पड्डा को अपने परफॉर्मेंस के लिए काफी सरहना मिली। लेकिन फिल्म के तुरंत बाद अहान को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी, जिसका हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया।

जिंदगी की सबसे तकलीफदेह सर्जरी

अहान पांडे ने हाल ही में स्क्वायर इंडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद उनकी जिंदगी में एक बेहद दर्दनाक दौर भी आया। जब उन्हें कंधे की गंभीर चोट के कारण ऐसी सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे तकलीफदेह सर्जरी बताया।फिल्म की सफलता जहां उनके करियर के लिए बड़ी खुशखबरी थी, वहीं इस ऑपरेशन ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौती दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *