Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

पिछले कुछ साल से भारत में कोरियन कल्चर तेजी से उभर रहा

पिछले कुछ साल से भारत में कोरियन कल्चर तेजी से उभर रहा है। संगीत में बीटीएस बैंड हो या वेब सीरीज में स्किव्ड गेम्स-डिमेन हंटर्स जैसी कहानियां। भारत में ‘कोरियन वेव’ अपने पीक पर है। हाल ही में साउथ कोरियन सिंगर औरा (Aoora) ने भारत की आइकॉनिक पल्स कैंडी के लिए जिंगल गाया, डांस चैलेंज किया और एक ऐसे ब्रांड का चेहरा बने जो भारतीय स्ट्रीट कल्चर में गहराई से जुड़ा है।

औरा 2023 में भारत शिफ्ट हुए। लोकल आर्टिस्ट्स के साथ काम किया। मथुरा में ‘वो किसना है’ गाना गाया। नगालैंड के हॉर्नबिल फेस्टिवल में परफॉर्म भी किया। औरा ने हाल ही में शिव तांडव स्तोत्र का एक नया वर्जन भी गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे बिग बॉस में नजर आ चुके हैं और बालाजी टेलीफिल्म्स के शो का हिस्सा बन चुके हैं… यानी यह ट्रेंड सिर्फ ब्रांड एंबेसडर वाला मॉडल नहीं है, बल्कि कल्चरल मिक्स है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *