Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

हार्डकोर एक्शन फिल्मों के दौर में अब कॉमेडी फिल्मों की वापसी की कोशिशें तेज हो गई

हार्डकोर एक्शन फिल्मों के दौर में अब कॉमेडी फिल्मों की वापसी की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी बीच 90 के दशक की मशहूर कॉमेडी फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ के सीक्वल की तैयारी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम चल रहा है। निर्माता स्मिता ठाकरे इस फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए उत्सुक हैं और इसकी स्क्रिप्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट मूल फिल्म की आत्मा को बरकरार रखेगा, लेकिन कहानी को आज के दर्शकों के मुताबिक नए अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म के लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी फरहाद सामजी को सौंपी गई है।

पहले मेकर्स इस सीक्वल को निर्देशक डेविड धवन के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन वह ‘जुड़वा’ और ‘कुली नंबर 1’ के बाद अपनी किसी और पुरानी फिल्म को दोबारा नहीं बनाना चाहते थे। ऐसे में फरहाद सामजी ने इस प्रोजेक्ट को जॉइन किया है। मेकर्स की योजना मार्च 2026 तक कास्टिंग शुरू करने की है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *