Google Analytics Meta Pixel
देश

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में पुलिस रेड को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में पुलिस रेड को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि रेड की सूचना न तो रेजिडेंट कमिश्नर (RC) और न ही उन्हें दी गई। उन्होंने कहा कि वह खुद भी हिमाचल सदन में ठहरे हुए थे और उन्हें विधायक सुरेश कुमार ने पुलिस रेड की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि हिमाचल भवन की बुकिंग सीएम ऑफिस से होती है। सुक्खू ने कहा कि हां वह बुकिंग करते हैं। यूथ कांग्रेस के साथ साथ आम जनता, नेताओं और पत्रकारों को भी कमरा देते हैं। लोग हिमाचल भवन में ठहरने का किराया चुकाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *