c
मनोरंजन

ब्राजीलियन कंटेंट क्रिएटर बियांका डियास का 20 साल की उम्र में निधन, हाल ही में करवाया था शरीर में ये बदलाव

ब्राजील की कंटेंट क्रिएटर बियांका डियास का सिर्फ 20 साल की उम्र में निधन हो गया। इतनी कम उम्र में बियांका के निधन से उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स को गहरा सदमा लगा है। कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के कुछ ही दिनों बाद बियांका डियास का निधन हो गया।

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थीं बियांका

पीपल मैगजीन के मुताबिक, बियांका डियास का निधन 19 फरवरी को हुआ। डियास ने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 60,000 फॉलोअर्स थे। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और रोजाना जीवन के बारे में साझा करती रहती थीं।हाल के महीनों में उन्होंने लंदन में छुट्टियों की तस्वीरें भी शेयर की थीं। उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 18 दिसंबर को आया था, जब उन्होंने ब्राजील के साओ पाउलो में कार के अंदर से एक सेल्फी शेयर की थी।

दोस्तों ने इस तरह किया याद

बियांका के निधन पर उनके करीबी दोस्तों ने उन्हें याद करते हुए पोस्ट साझा की हैं। उनकी दोस्त व मसाज थेरेपिस्ट जेफ कार्लोस ने बियांका के साथ कई तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा।कार्लोस ने करीबी को खोने के दर्द के बारे में बताते हुए लिखा, ‘मृत्यु कुछ भी नहीं है। हमारा बंधन कभी नहीं टूटा।’ एक अन्य दोस्त, डिजिटल क्रिएटर पेट्रीसिया गैंडेन ने भी बियांका को एक भावपूर्ण संदेश के साथ याद किया।पेट्रीसिया ने लिखा, ‘मैं बस इतना जानती हूं कि हमने खूबसूरत पल बिताए, अद्भुत बातचीत की, ईश्वर परिवार को सांत्वना दे, मैं तुम्हें बहुत स्नेह और गर्व के साथ याद रखूंगी।’ पीपुल मैगजीन के मुताबिक, बियांका के परिवार ने 20 फरवरी को साओ पाउलो में उनके लिए शोक सभा आयोजित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *