शिवाजी महाराज की जयंती पर कलाकारों ने किया नमन, रितेश देशमुख बोले- युवाओं को पता होना चाहिए उनका बलिदान
आज पूरे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। 19 फरवरी को जन्मे शिवाजी महाराज ने उस वक्त स्वराज का सपना देखा, जब देश का ज्यादातर हिस्सा विदेशी सत्ता के अधीन था। उन्होंने स्वराज के लिए संघर्ष किया। आज उनकी जयंती के मौके पर सेलेब्स उन्हें याद कर रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
रितेश देशमुख
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने शिवाजी महाराज की जयंती पर कहा ‘मैं शिव जयंती के मौके पर भगवान शिव के सभी भक्तों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज हमें हमेशा प्रेरित करते हैं और नई ऊर्जा देते हैं। युवाओं को देश के लिए उनके दिए गए अलग-अलग बलिदानों के बारे में पता होना चाहिए। हम सभी को अच्छा इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए।’ शिवाजी महाराज की जयंती पर कलाकारों ने किया नमन, रितेश देशमुख बोले- युवाओं को पता होना चाहिए उनका बलिदान सार आज पूरे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। 19 फरवरी को जन्मे शिवाजी महाराज ने उस वक्त स्वराज का सपना देखा, जब देश का ज्यादातर हिस्सा विदेशी सत्ता के अधीन था। उन्होंने स्वराज के लिए संघर्ष किया। आज उनकी जयंती के मौके पर सेलेब्स उन्हें याद कर रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
