महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
चेन्नई|तमिलनाडु की सियासत में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य भाजपा ने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) और उसकी सहयोगी कांग्रेस के बीच गंभीर मतभेद होने का दावा किया है। तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता ए.एन.एस. प्रसाद ने आरोप लगाया कि सीट बंटवारे और सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान चल रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने 45 विधानसभा सीटों और सरकार में भागीदारी की मांग की है, जिससे गठबंधन में तनाव बढ़ा है।प्रसाद ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर कांग्रेस नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी का दबाव है। उ
