फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने कहा कि उनकी अगली फिल्म में एक्टर राजपाल यादव की फीस बढ़ाई गई
फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने कहा कि उनकी अगली फिल्म में एक्टर राजपाल यादव की फीस बढ़ाई गई है। गौरतलब है कि चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं।
मिड-डे को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया, “मैं उन्हें 20 साल से ज्यादा समय से जानता हूं। मैंने उन्हें पहली बार फिल्म ‘जंगल’ में देखा था। उनकी परफॉर्मेंस ने मुझे चौंका दिया था।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरी पहली फिल्म उनके साथ ‘मालामाल वीकली’ थी। उसके बाद वह मेरी ज्यादातर फिल्मों में नजर आए। मैंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर्स जुबली फिल्म्स से कहा कि उनकी स्थिति को देखते हुए राजपाल को सामान्य से ज्यादा पेमेंट करें। हम उन्हें बचाना चाहते हैं। प्रोड्यूसर्स मान गए हैं। मेरी फिल्म में वह विलेन का रोल निभा रहे हैं।”
