आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रोल को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हुआ कि यह भूमिका पहले साउथ स्टार नागार्जुन को ऑफर की गई थी
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रोल को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हुआ कि यह भूमिका पहले साउथ स्टार नागार्जुन को ऑफर की गई थी। हालांकि, हाल ही में नागार्जुन ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें यह रोल कभी ऑफर ही नहीं हुआ।
दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया था। फिल्म की रिलीज के बाद उनके अभिनय की काफी चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके काम की जमकर तारीफ की और उन्हें ऑस्कर तक देने की बात कही।
इसी बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया गया कि रहमान डकैत का रोल पहले नागार्जुन को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इस दावे ने फैंस के बीच चर्चा बढ़ा दी।
