खेल

अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में द्रविड़-कुंबले के नाम पर होगा स्टैंड, केएससीए ने लिया फैसला

वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व वाले कर्नाटर राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर स्टैंड रखने का फैसला किया है। कुंबले टेस्ट और वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन द्रविड़ ने बनाए हैं। दोनों ही खिलाड़ी भारत के कप्तान रहे हैं। इसके साथ ही द्रविड़ और कुंबले टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *