नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में समाजवादी पार्टी के नेता ने बन रही RCC रोड पर ही अपनी गाड़ी दौड़ा दी. इस घटना का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गाड़ी दौड़ाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री बताए जा रहे हैं. बन रही सड़क पर गाड़ी दौड़ाने से RCC रोड खराब हो गई. जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो भाजपा ने सपा पर हमला बोला है. हालांकि, अब इस मामले में सपा नेता विनोद यादव की सफाई भी सामने आई है.
जानिए क्या कहा?
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब 3 दिन पुराना है, जो औरैया जिले के बिधूना तहसील के रामपुर अरवा कटरा का बताया जा रहा है. वीडियो को उत्तर प्रदेश बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी शेयर किया गया है. जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. ग्रामीणों ने भी सपा नेता पर सड़क ख
