खेल

T20 WC 2026: शुरुआती दो दिनों में ही विश्वकप का पारा हाई! खिताबी दावेदार उलटफेर से बचे, रोमांच सातवें आसमान पर

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जबरदस्त रोमांच के साथ हुई। इस टूर्नामेंट को इससे बेहतरीन शुरुआत नहीं मिल सकता था। तमाम ड्रामे और विवादों के बाद, अब जब यह टूर्नामेंट शुरु हुआ है तो इसने फैंस का रोमांच आसमान तक पहुंचा दिया है। सांसें अटका देने वाले मुकाबले और एसोसिएट देशों के प्रदर्शन ने आईसीसी के 20 टीमों को खिलाने के फैसले को सही साबित कर दिया। शुरुआती दो दिन में ही उलटफेर की आहट दिखी और कुछ बड़े नाम बाल-बाल बचे।नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी और मैच आखिरी ओवर तक खिंच गया। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में सात विकेट खोकर जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन उलटफेर का खतरा आखिर तक मंडराता रहा। वहीं, रविवार को नेपाल ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के पसीने छुड़ा दिए। 184 रन के जवाब में नेपाल 180/6 तक पहुंच गया। इंग्लैंड चार रन से जीत गया, मगर मैच ने साफ कर दिया कि छोटे नाम अब बड़े झटके दे सकते हैं। एसोसिएट टीम ने दिखा दिया कि वह सिर्फ भाग लेने नहीं आई है। आइए जानते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *