Google Analytics Meta Pixel
Saturday, August 1, 2026
Latest:
मनोरंजन

बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के आगे पस्त हुई नई फिल्में, जानें ‘वध 2’ और बाकी फिल्मों ने पहले दिन कितना कमाया?

संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ को क्रिटिक्स ने सराहा लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंड डे पर इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की है। यही हाल फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ का रहा है। लेकिन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ कई दिनों से सिनेमाघरों में मौजूद हैं। अब भी ये फिल्में बढ़िया कलेक्शन कर रही हैं। इन बड़ी फिल्मों के कलेक्शन के आगे ‘वध 2’ और ‘भाबी जी घर पर हैं’ कमजोर पड़ गईं। जानिए, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के आगे नई फिल्मों ने शुक्रवार को कितने रुपये बटोरे हैं। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म की कहानी मर्डर, थ्रिलर मिस्ट्री है। इसमें नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 50 लाख रुपये है। फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ ने भी ‘वध 2’ की तरह ही कमजोर शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म टीवी के चर्चित सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ पर बनी है। फिल्म में भी टीवी सीरियल वाले एक्टर ही नजर आए। लेकिन टीवी सीरियल को दर्शकों ने जितना पसंद किया, उतना कमाल फिल्म नहीं कर सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *