भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर, मांगा पूरा ब्यौरा; घोषणा के तरीके पर भी सवाल
अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील (व्यापार समझौता) पर सहमति बन गई है। इसी के साथ अमेरिका ने भारत पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को भी घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। जिसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत के बाद अपने इस कदम को सार्वजनिक किया। अब इस पूरे घटनाक्रम पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस हमलावर नजर आ रही है। कांग्रेस ने मंगलवार (03 फरवरी) को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पूरा विवरण मांगा। इसी के साथ कृषि क्षेत्र को खोलने, टैरिफ को ‘शून्य’ तक कम करने और ट्रंप के किए गए दावों के अनुसार रूसी तेल की खरीद पर रोक लगाने जैसे कई प्रमुख पहलुओं पर सवाल उठाए।
एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने पहले समझौते की घोषणा के तरीके पर सवाल उठाया, फिर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा साझा किए गए विवरणों पर गहराई से विचार किया। पार्टी ने कहा कि अमेरिका के खिलाफ टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को ‘शून्य’ तक कम करने से भारत पर ‘प्रभाव’ पड़ेगा और यह भी सवाल उठाया कि कृषि क्षेत्र को खोलने से ‘किसानों की सुरक्षा’ कैसे सुनिश्चित होगी।
ट्रेड डील पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
