सुपर जेट के बाद बड़ा समझौता? भारत में Su-57 फाइटर जेट की एंट्री की अटकलें तेज
नई दिल्ली। भारत और रूस (India and Russia) के बीच 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Sukhoi Su-57E को मिलकर बनाने की बातचीत चल रही है, जो अब आगे बढ़कर टेक्निकल लेवल पर पहुंच गई है। हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (UAC ) के बीच SJ-100 (सुखोई सुपरजेट 100) विमानों के भारत में उत्पादन को लेकर हुए समझौते ने रक्षा गलियारों में हलचल तेज कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या नागरिक विमानों के बाद अब ‘खतरनाक’ सुखोई Su-57 लड़ाकू विमान भारतीय वायु सेना (IAF) के बेड़े का हिस्सा बनेंगे?
SJ-100 समझौता: एक नया मोड़
