Share Market Live Updates 29 Jan: शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 82000 के नीचे, रुपया रिकॉर्ड लो पर
इकनॉमिक सर्वे से पहले शेयर मार्केट भारी गिरावट की ओर बढ़ रहा है और रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो पर आ गया है। सेंसेक्स 550 अंक नीचे 81793 के लेवल पर है। जबकि, निफ्टी 158 अंक टूटकर 25184 पर आ गया है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में इंडिगो 3.15 पर्सेंट टूटकर टॉप पर है। मारुति 2.54 पर्सेंट नीचे रेंग रहा है। एशियन पेंट्स की रंगत आज भी उड़ी हुई है। यह 2.51 पर्सेंट टूटा है।इकनॉमिक सर्वे से पहले शेयर मार्केट में गिरावट है और रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो पर। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 435 अंक नीचे 81908 के लेवल पर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 120 अंक टूटकर 25222 पर आ गया है। वहीं, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 92.00 के करीब पहुंच गया। एशियाई करेंसीज में भी कमजोरी देखी गई क्योंकि डॉलर मजबूत हुआ। भारतीय रुपया पिछले बंद स्तर 91.78 के मुकाबले 91.99 प्रति अमेरिकी डॉलर के निचले स्तर पर खुला।इकनॉमिक सर्वे से पहले शेयर मार्केट की शुरुआत सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स महज 24 अंक ऊपर 82368 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 2 अंक ऊपर 25345 पर खुला।भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50, मिश्रित वैश्विक बाजार संकेतों के बाद और आज बाद में इकोनामिक सर्वे 2025-2026 जारी होने से पहले गुरुवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।इस बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश करने से पहले आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2026 पेश करेंगी।भारत-यूरोपीय संघ के मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 487.20 अंक या 0.60 प्रतिशत चढ़कर 82,344.68 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 ने 167.35 पॉइंट या 0.66 प्रतिशत को 25,342.75 पर सेटल किया।
