गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान के बाद ‘मोहम्मद जिन्ना अमर रहे’ के लगे नारे, टीचर मंसूर आलम गिरफ्तार
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहम्मद जिन्ना के नारे लगे हैं। किशनपुर प्रखंड अंतर्गत अभुआर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ये नारे लगाए गए हैं। 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल में खास आयोजन किया जा रहा था।
राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान समाप्त होते ही नारेबाजी के क्रम में एक शिक्षक पर आपत्तिजनक नारे लगवाने का आरोप लगा है। इससे पूरे इलाके में बवाल मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम ने अचानक ‘मोहम्मद जिन्ना अमर रहे’ के नारे लगवाने शुरू कर दिए।
