लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित मध्यप्रदेश की झाँकी ने कर्तव्य पथ पर बढ़ाई शोभा
दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड 2026
नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड 2026 में मध्यप्रदेश की झाँकी ‘पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर’ ने कर्तव्य पथ पर अपनी भव्य और भावपूर्ण प्रस्तुति से देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। यह झाँकी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित रही, जिसमें उनके गौरवशाली व्यक्तित्व, सुशासन, आत्मनिर्भरता, नारी सशक्तीकरण और सांस्कृतिक संरक्षण की विरासत को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया गया।
