सुबह फ्यूल अपडेट: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? घूमने जाने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
आज 25 जनवरी , रविवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को अपडेट करती हैं.
आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर के स्तर पर स्थिर बना हुआ है. अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताज़ा रेट जानना आपके लिए जरूरी है.
पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव?
आज कई बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्का अंतर देखा गया है, जबकि कुछ शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. कोलकाता और लखनऊ जैसे शहरों में पेट्रोल के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चेन्नई, गुरुग्राम और भुवनेश्वर में कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है. डीजल के दाम भी कुछ शहरों में बढ़े हैं, हालांकि दिल्ली और मुंबई में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
