अशीष कचोलिया, मुकुल अग्रवाल और विजय केडिया ने Q3 में इन कंपनियों पर लगाया पैसा
शेयर बाजार के चर्चित निवेशक अशीष कचोलिया, मुकुल अग्रवाल और विजय केडिया के पोर्टफोलियो में कई कंपनियां दिसंबर तिमाही के दौरान शामिल हुए हैं। वहीं, कुछ कंपनिया पोर्टफोलियो से बाहर गई हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में ..
1-अशीष कचोलिया
दिसंबर तिमाही में अशीष कचोलिया ने अपने 2400 करोड़ रुपये के पोर्टफोलियो में दो स्टॉक शामिल किए हैं। Adcounty Media के शेयरहोल्डिंग के अनुसार इस कंपनी ने अशीष कचोलिया ने 2.89 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। यह एसएमई स्टॉक जुलाई 2025 में लिस्ट हुआ था।दूसरी कंपनी टेकएरा इंजीनियरिंग है। कचोलिया ने इस कंपनी में 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। उन्होंने 7.98 लाख शेयर खरीदे हैं। यह खरीदारी ऐसे समय में हुई है जब स्टॉक अपने उच्चतम स्तर से 46 प्रतिशत टूट चुका है।
सोमवार को शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी, BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार
इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इन दो नई कंपनियों के अलावा कचोलिया ने गुजरात अपोलो में अपनी हिस्सेदारी 1.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.3 प्रतिशत हो गई है। मौजूदा समय में यह स्टॉक 52 वीक हाई से 30 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। Marine Engineering में उन्होंने अपनी हिस्सेदारी 0.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.9 प्रतिशत कर लिया है। यह स्टॉक भी 52 वीक हाई की तुलना में 13 प्रतिशत लुढ़क चुका है।
2- मुकुल अग्रवाल
