व्यापार

वॉटर-एयर प्यूरीफायर की कीमतों में बड़ी गिरावट संभव, GST कम होने की उम्मीद

बढ़ते एयर और वॉटर पॉल्यूशन को देखते जीएसटी काउंसिल एक बड़ा फैसला ले सकता है. जीएसटी काउंसिल की नेक्स्ट मीटिंग में एयर और वॉटर प्यूरीफायर की कीमतों में कमी जा सकती है | काउंसिल इन प्रोडक्ट्स पर लगने वाले जीएसटी को कम करने का ऐलान कर सकती है. मौजूदा समय में वॉटर और एयर प्यूरीफायर पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है. जिसे घटाकर 5 फीसदी किया जा सकता है. साथ ही इन दोनों प्रोडक्ट्स को कंज्यूमर गुड्स की बजाय आवश्यक वस्तुओं की कैटेगिरी में रख सकती है. उद्योग जगत के अनुमानों के मुताबिक, जीएसटी की दर कम होने से खुदरा कीमतों में 10-15 फीसदी की कमी आ सकती है, जिससे लो इनकम फैमिली के लिए भी ये प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएंगे और उन्हें भी साफ पानी और हवा मिल सकेगी. हालांकि, जीएसटी काउंसिल की बैठक कब होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *