Google Analytics Meta Pixel
विदेश

दूसरी महिलाओं की तस्वीरें लाइक करना बना तलाक की वजह

कायसेरी । तुर्की के कायसेरी शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने पति के खिलाफ सिर्फ इस वजह से तलाक की अर्जी दाखिल कर दी क्योंकि वह सोशल मीडिया पर दूसरी महिलाओं की तस्वीरें लाइक करता था। महिला का आरोप था कि उसका पति न केवल उसे शब्दों से अपमानित करता और नीचा दिखाता था, बल्कि अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया पर बिताता था। उसने अदालत को बताया कि पति की यह आदत उसे मानसिक रूप से आहत करती थी और इससे शादी में भरोसा कमजोर हुआ।
महिला के वकीलों ने दलील दी कि पति ने वैवाहिक निष्ठा का उल्लंघन किया है, इसलिए उसे आर्थिक मुआवजा दिया जाना चाहिए। वहीं पति ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया और पलटकर तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। उसने कहा कि उसकी पत्नी जरूरत से ज्यादा जलन करती थी, उसके पिता का अपमान करती थी और उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *