शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 82000 के नीचे, निफ्टी भी
शेयर मार्केट में अभी गिरावट बरकरार है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 406 अंक नीचे 81773 पर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 119 अंकों की गिरावट के साथ 25113 पर आ गया है। सेंसेक्स में ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, एलएंडटी, रिलायंस के शेयर टॉप लूजर हैं। दूसरी ओर इटरनल, सन फार्मा, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक, इंडिगो सेंसेक्स टॉप लूजर में हैं।शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी लाल निशान के साथ हुई, लेकिन चंद मिनट बाद ही इसने यू-टर्न ले लिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 385 अंक नीचे 81794 पर खुलने के बाद 82282 पर पहुंच गया। यह तेजी भी चंद मिनटों तक रही और अब 210 अंक नीचे सेंसेक्स 81970 पर ट्रेड कर रहा है।शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी लाल निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 21 जनवरी बुधवार को 385 अंक नीचे 81794 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 91 अंकों की गिरावट के साथ 25141 पर खुला। दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले रुपया 91.07 के ऑल टाइम लो पर खुला।आज जिन शेयरों पर फोकस रहेगा, उनमें डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, इटरनल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), बजाज कंज्यूमर केयर, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, PNB हाउसिंग फाइनेंस, जिंदल स्टेनलेस, KEI इंडस्ट्रीज और UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी शामिल हैं।ग्लोबल मार्केट में बिकवाली के बाद बुधवार को भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है। एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार तेजी से नीचे बंद हुए, तीनों प्रमुख सूचकांकों ने 10 अक्टूबर के बाद से अपना सबसे खराब प्रदर्शन दर्ज किया। दूसरी ओर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बिकवाली के दबाव में जारी रहा। सेंसेक्स 1,065 अंक या 1.28% क्रैश हुआ और 82,180 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 353 अंक या 1.38% टूटकर 25,232 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
