विदेश

बहुत देर होने से पहले अपने पैरों पर खुद यहां से चले जाओ!

प्योंगयांग। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने डिप्टी पीएम यांग सुंग-हो को बर्खास्त कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग उन योंगसोंग मशीन कॉम्प्लेक्स में सोमवार को इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन करने पहुंचे थे। किम ने अपने संबोधन के दौरान यांग सोंग-हो को हटाने का आदेश दिया। किम ने डिप्टी पीएम को फटकार भी लगाई।
किम ने मंच से ही डिप्टी पीएम से कहा कि बहुत देर होने से पहले अपने पैरों पर खुद यहां से चले जाओ। किम ने कहा कि यांग बड़ी जिम्मेदारियां संभालने के लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक बकरी गाड़ी नहीं खींच सकती। यह हमारे कैडर अपॉइंटमेंट सिस्टम में हुई एक गलती थी।
किम जोंग उन ने कहा कि उन्होंने यांग को योंगसोंग मशीन कॉम्प्लेक्स के पहले चरण के आधुनिकीकरण में हुई गंभीर गलतियों को सुधारने के लिए कई मौके दिए गए थे। इसके बावजूद काम में कोई सुधार नहीं हुआ। किम ने साफ किया कि यांग को पद से हटाना जरूरी था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें “पार्टी-विरोधी” माना जाए। किम के मुताबिक यांग ने पार्टी की केंद्रीय समिति को ऐसे सुझाव दिए जो न तो व्यावहारिक थे और न ही सच्चाई पर आधारित थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि यांग ने अपने फायदे के लिए पार्टी को गुमराह करने की कोशिश की, यहां तक कि पिछले महीने हुई पार्टी की अहम बैठक में भी। उन्होंने बताया कि इन सबके बावजूद उन्होंने यांग को एक औ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *