खेल

गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया पर लगा एक और ‘धब्बा’, शर्मनाक हार की ये लिस्ट बहुत लंबी है

गौतम गंभीर जुलाई 2024 में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे। उस समय ऐसा लगा था कि जैसा उनका क्रिकेट करियर रहा था, वैसी ही छाप वह अपने कोचिंग करियर में भी छोड़ेंगे। मगर हुआ इसका बिल्कुल उलट। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत को ऐसी-ऐसी हार का सामना करना पड़ा जिसका स्वाद टीम इंडिया ने दशकों पहले चखा था। कुछ हार तो ऐसी भी मिली जो टीम इंडिया ने अपने क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं देखी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत के नाम 4 शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए। आईए एक नजर इस पूरी लिस्ट पर डालते हैं-

U19 WC में अफगानिस्तान ने फिर किया बड़ा उलटफेर, PAK का खाता भी नहीं खुला

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इंदौर वनडे में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। होलकर स्टेडियम में यह भारत की वनडे क्रिकेट में पहली हार है। इससे पहले टीम इंडिया ने यहां 7 मैच खेले थे और हर बार जीत दर्ज की थी। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार घर पर वनडे सीरीज हारा है। कीवी टीम ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार भारत को वनडे सीरीज डिसाइडर में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 285 रनों का टारगेट चेज किया था, जो कीवी टीम द्वारा भारत के खिलाफ चेज किया गया अब तक का सबसे बड़ा टारगेट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *