शेयर मार्केट पर ग्रीनलैंड विवाद का रेड इंपैक्ट, सेंसेक्स 83
शेयर मार्केट पर अब ग्रीनलैंड विवाद का इंपैक्ट दिखने लगा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 604 अंकों की गिरावट के साथ 82965 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 182 अंकों की गिरावट के साथ 25511 पर आ गया है।इंडिगो 3.61%, टेक महिंद्रा 3.37%, मारुति 1.18%, कोटक बैंक 1.10% की तेजी के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। वहीं ICICI Bank 3.46% और रिलायंस 2.39% टूटकर सेंसेक्स टॉप लूजर हैं।शेयर मार्केट पर अब ग्रीनलैंड विवाद का इंपैक्ट दिखने लगा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 449 अंकों की गिरावट के साथ 83120 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 140 अंकों की गिरावट के साथ 25554 पर आ गया है।शेयर मार्केट की शुरुआत आज लाल रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 75 अंकों की गिरावट के साथ 83494 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 41 अंकों की गिरावट के साथ 25653 पर खुला।भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी 50 के सोमवार को कमजोर शुरुआत के साथ खुलने के आसार हैं। इसकी वजह ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे नकारात्मक संकेत हैं। वहीं, गिफ्ट निफ्टी 25,592 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 160 अंक कम है। इससे भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों की गिरावट के साथ शुरुआत होने का संकेत मिलता है।
एशियाई बाजारों का हाल
