Mauni Amavasya 2026: संगम तट पर आस्था का सैलाब, करोड़ों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
Mauni Amavasya 2026 : पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित संगम तट पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। रविवार को मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के चलते माघ मेले में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। संगम में पवित्र स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया है। संगम तट और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही लगातार अनाउंसमेंट के जरिए श्रद्धालुओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि किसी को किसी तरह की असुविधा न हो और भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।
