Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्वदेश कार्यालय में निर्मित स्टूडियो का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की शाम स्वामी दयानंद नगर स्थित दैनिक स्वदेश कार्यालय में नवनिर्मित स्टूडियो का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समूह संपादक श्री अतुल तारे और अन्य सहयोगियों को नवनिर्मित स्टूडियो के लिए बधाई दी। इस अवसर पर समाचार पत्र के स्टेट ब्यूरो चीफ श्री अनुराग उपाध्याय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से साक्षात्कार लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दैनिक स्वदेश के अन्य प्रकल्पों की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर समाचार पत्र के सलाहकार संपादक श्री गिरीश उपाध्याय, प्रबंध संपादक श्री सौमित्र जोशी, स्थानीय संपादक श्री चंद्रवेश पांडे और डायरेक्टर श्री ओ.एन. शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *